फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हेलमेट पहनकर बाइक चलाने के लिए किया प्रेरित

Mon, 07 Sep 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और वाहन चालकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को थाना क्षेत्र पकड़ी बाजार स्थित एक निजी विद्यालय में बच्चों को जागरूक किया गया। थाना प्रभारी शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में शिक्षक, छात्र और छात्राओं को समिति गति व सुरक्षित तरीके से हेलमेट पहनकर बाइक चलाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने कहा कि जीवन बहुमूल्य है, इसलिए बाइक चलाने से पहले हेलमेट अवश्य पहनें। सुरक्षित सफर करने के लिए यातायात नियमों का पालन करें और सीमित गति से वाहन चलाएं। कहा कि जब बाइक सवार सीमित गति से वाहन चलाएंगे तो काफी हद तक दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। कहा कि तेजगति व बिना हेलमेट व सीट बेल्ट पहनें वाहन चालक सड़क दुर्घटना के शिकार होते हैं और अपनी जान गवां देते हैं। सीसी पुलिस टीम ने नकथर व पकड़ी चौराहा पर ब्रीथ एनालाइजर मशीन से चालकों की जांच की गई। इस दौरान 12 बाइक सवार व ई-रिक्शा व चार पहिया वाहन चालकों का ई-चालान किया गया। दस हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान सीसी टीम के एसआई हरेंद्र शरण शुक्ल,आरक्षी कृष्णानंदन सिंह, सुदामा यादव, नितिन यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें