फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मिलेट्स की खेती का प्रशिक्षण लेने पंतनगर रवाना हुए 50 किसान

Mon, 07 Sep 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षण के बाद किसानों को मिलेट्स की खेती के प्रति करेंगे जागरूक
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण के लिए जिले के 50 किसानों को गोविंद वल्लभ पंत कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर (उत्तराखंड) भेजा गया। सोमवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कलक्ट्रेट परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान किसान मिलेट्स की खेती, उत्पादन और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ये किसान जिले में अन्य किसानों को मिलेट्स की खेती के प्रति जागरूक करेंगे और इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित करेंगे। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक राजेश कुमार समेत अन्य अधिकारी और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें