फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं को रोजगार के लिए करें प्रेरित

Wed, 09 Sep 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक सभागार में बुधवार को समूह सखियों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें महिलाओं को रोजगार के प्रेरित किया गया। बीडीओ नौगढ़ काजल ने समूह सखियों को निर्देश देते हुए कहा कि समूह की महिलाओं को सक्रिय करते हुए उन्हें रोजगार की ओर प्रेरित करें।
विज्ञापन

लखपति दीदी के रोजगार सृजन से ही समूह गठन का लक्ष्य प्राप्त हो सकता है, सभी लोग सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी सखी नए समूह गठन पर विशेष ध्यान रखें। समूह के संचालन, बैंक से खाता संचालन आदि आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान सिरवत, सिसवा ग्रांट, रोहू डीला आदि गांवों की समूह सखियों ने हिस्सा लिया। समूह सखियों ने समूह संचालन में आ रही परेशानी से उच्चाधिकारियों से अवगत कराया। समीक्षा बैठक में राम बहादुर चौधरी, राम गिरीश यादव, ललिता यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें