फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गेट लगाने को लेकर दो पक्ष में विवाद

Wed, 26 Aug 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर पंचायत शोहरतगढ़ के जामा मस्जिद के सामने सोमवार को देर रात बारावफात
विज्ञापन

शोहरतगढ़। नगर पंचायत स्थित जामा मस्जिद के सामने सोमवार को देर रात बारावफात का गेट लगाने को लेकर दोनों समुदाय में विवाद होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस की हस्तक्षेप के बाद विवाद को शांत हुआ। थानाध्यक्ष ने दोनों पक्ष की सहमति पर गेट को थोड़ा आगे लगवा दिया है। कस्बे में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात आठ बजे मुस्लिम समुदाय के कुछ युवक जामा मस्जिद गली के सामने स्थित शिवशक्ति शर्मा के घर के सामने गेट लगाने के लिए गड्ढा खोदने लगे। घर के सामने गड्ढा खोदते देखकर शिवशक्ति शर्मा व मनोज कुमार गुप्ता ने इसका विरोध किया। कहने लगे कि मेरे घर के सामने गेट कभी नहीं लगता था। इतने में दोनों समुदाय के लोग पहुंच गए और वाद-विवाद की स्थित उत्पन्न होने लगी। सूचना पर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह मौके पर पहुंच दोनों समुदाय के लोगों को शांत कराया। आपसी सहमति से पुलिस ने शिवशक्ति शर्मा के घर सामने से थोड़ा पूरब की तरफ गेट को लगवा दिया और लोगों को शांति बनाए रखने के लिए अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संंबंध में थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि गेट को लगाने के कुछ आपत्ति थी। दोनों समुदाय को समझा दिया गया है। कस्बे शांति व्यवस्था बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें