फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ठेला लगाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, चौराहे पर अफरा-तफरी

Wed, 26 Aug 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची इटवा पुलिस ने किया बचाव
विज्ञापन

इटवा। कस्बे के मुख्य चौराहे पर मंगलवार को दुकान के सामने ठेला लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। मामला बढ़ता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही इटवा पुलिस भारी संख्या में मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार इटवा कस्बे के मुख्य चौराहे पर गोविंद सोनी की आभूषण की दुकान है। दुकान के सामने ठेला लगाने को लेकर वहां मौजूद कर्मचारी और ठेला लगाने वाले के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि विवाद दो संप्रदायों के लोगों के बीच होने के कारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन से अधिक लोग मौके पर जुट गए थे। चौराहा थाने के नजदीक होने के कारण पुलिस को तत्काल सूचना मिल गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मारपीट कर रहे लोगों को अलग किया।
इसके बाद दोनों पक्षों के कुछ लोगों को पुलिस थाने ले आई। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली। चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी के बाद स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन

-
एसएचओ इटवा संजय कुमार मिश्र ने बताया कि विवाद की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया गया। दोनों पक्षों के कुछ लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें