भारतभारी। डुमरियागंज तहसील के हल्लौर कस्बे के मोहल्ला अजहरगंज में मंगलवार की रात कर्बला के शहीदों की याद में एक शब्बेदारी का आयोजन किया गया। अंजुमन फिदा-ए-अब्बास के बैनर तले आयोजित इस मजहबी कार्यक्रम में भारी संख्या में अजादारों ने शिरकत कर शोहदा-ए-कर्बला को नम आंखों से खिराज-ए-अकीदत पेश की।
कार्यक्रम का आगाज अंबर मेहंदी और साथियों ने मरसिया पढ़ी। मजलिस को खिताब करते हुए जाकिर अजीम हैदर ने कहा कि कर्बला की जंग हक और बातिल का वह माअरा है जो पूरी इंसानियत को जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करने का हौसला देता है। मौलाना के दर्दभरे बयान को सुनकर पूरा मजमा रो पड़ा। इसके बाद देर रात तक मातम का सिलसिला चला।
अंजुमन गुलदस्ता-ए-मातम, अंजुमन फरोग मातम, अंजुमन अबुल फजलिल अब्बास ने नौहे पेश किए, जिसपर अकीदतमंदों ने जोशो खरोश से मातम किया।