फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वैन के कागजात मिले सही, चालक के बारे में विभाग ने विद्यालय से मांगी जानकारी

Wed, 29 Jul 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के बसडीला गांव के पास नहर में बच्चों से भरी एक स्कूल वैन पलटने के मामले में एआरटीओ ने जांच की। इसमें वाहन के कागजात और फिटनेस सबकुछ सही मिला। चालक की सटीक जानकारी के लिए स्कूल प्रबंधन से बिंदुवार जवाब मांगा गया है। गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खेसरहा थाना क्षेत्र के मरवटिया बाजार स्थित नव जीवन स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूल की वैन बच्चों को लेकर जा रही थी। बसडीला पुल पार करने के दौरान सामने से आ रहे एक वाहन को साइड देने के प्रयास में चालक संतुलन खो बैठा और वैन पुलिया से नीचे गिरकर पलट गई। बसडीला और मरवटिया गांव के बीच हुए हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंच गए और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसमें तीन बच्चों को चोट आई थी जबकि 18 अन्य बच्चे सुरक्षित थे। इलाज के बाद तीनों बच्चे ठीक हैं।
वहीं, हादसे की जानकारी मिलने के बाद एआरटीओ की ओर से जांच की गई। जांच में सामने आया है कि सड़क संकरी है और वाहन को साइड देने में बारिश के कारण मिट्टी गीली होने से वैन फिसलकर हादसे का शिकार हो गई। वाहन के कागजात सही पाए गए। चालक प्रशिक्षित है या नहीं और विद्यालय वाहन के मानक के अनुरूप अनुभव है या नहीं समेत कई बिंदुओं पर विद्यालय प्रबंधन से जानकारी मांगी गई है। ग्रामीणों कहना है कि वैन में 21 बच्चों को बिठाया गया जो नियम के खिलाफ है।
विज्ञापन

इस संबंध में एआरटीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जांच के लिए गए थे। वाहन के कागजात और फिटनेस सब सही मिला है। चालक के बारे में विद्यालय प्रबंधन से जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें