फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिन में छाए बादल, ठंड ने किया परेशान

Mon, 15 Dec 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सुबह कोहरे के दौरान आवागमन करते वाहन। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मौसम का रुख सोमवार को फिर बदला-बदला नजर आया। कोहरा तो कम रहा, लेकिन बदली से लोगों को ठंड सताती रही। इससे गलन भी बढ़ गई, जिससे लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है। सुबह और देर रात कोहरा तथा गलन बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

दो दिन से दृश्यता कम होने के कारण आम जनजीवन प्रभावित था। सोमवार को सुबह के समय लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। रविवार की तरह मौसम साफ नहीं हुआ, जिससे लोगों को दिनभर सताती रही। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसका असर ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। ट्रेनों के देर से चलने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें