फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, बांटी मिठाइयां

Mon, 15 Dec 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
महराजगंज सांसद पंकज चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मिठाई खिलाकर खुशी मनाते  - फोटो : विकास भवन प्रांगण में प्रदर्शन करते पेंशनर्स एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बिस्कोहर। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व महराजगंज सांसद पंकज चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर अखिल भारतीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत बिस्कोहर के प्राइवेट बस अड्डे के पास सोमवार शाम पौने छह बजे के करीब कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा ऐसा राजनीतिक दल है, जिसमें बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी के संविधान के अनुसार लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होता है।
नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक दक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पण निसंदेह संगठन को और अधिक ऊर्जावान, अनुशासित और जनसंपर्क से समृद्ध बनाएगा।
विज्ञापन

उनके नेतृत्व में पूर्वांचल में पार्टी नई ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ और अधिक सशक्त होगी। इस दौरान अखिल भारतीय हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री परमात्मा मिश्र, वरिष्ठ भाजपा नेता फतेह बहादुर सिंह उर्फ पप्पू सिंह, सभासद नृपेंद्र सिंह, अजीत मौर्या, दुर्गेश प्रताप, मनीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें