डुमरियागंज। आगामी धनतेरस, दीपावली, लक्ष्मी पूजा और छठ पर्व को लेकर डुमरियागंज थाने पर बृहस्पतिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में परंपरागत ढंग से मनाने की अपील की गई।
प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने कहा कि डुमरियागंज क्षेत्र में सभी त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाने की परंपरा रही है, जिसको बरकरार रखते हुए दीपावली, लक्ष्मी पूजा परंपरागत ढंग से मनाएं और त्योहार की खुशियां आपस में साझा करें।