फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लड़की के साथ छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

Wed, 05 Aug 2026 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में शिकायतकर्ता ने बताया कि दो जुलाई की रात करीब 11 बजे गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस आया। इसी दौरान खटपट की आवाज सुनकर उसकी पत्नी की नींद खुल गई। आरोप है कि पत्नी के जागने पर युवक उनकी बेटी से छेड़खानी कर मौके से भाग निकला। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें