फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 15 दिन पहले लापता युवक की गांव के पोखरे में मिली लाश

Mon, 02 Feb 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अमौना पांडेय गांव का मामला
विज्ञापन

भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र नगर पंचायत भारतभारी अमौना पांडेय में सोमवार गांव के पोखरे में गांव के ही धनीराम (21) का शव उतराया मिला। परिजनों के मुताबिक वह 15 दिन से लापता और उसकी खोजबीन की जा रही थी। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पिता विंदेश्वरी ने डुमरियागंज थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका बेटा धनीराम (21) 15 दिन पहले कहीं चला गया था। काफी खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिला। सोमवार को दोपहर करीब दो बजे गांव के लोगों ने पोखरे में शव उतराया देख सूचना दी। इसके बाद पहुंचे परिजनों ने शव को पोखरे से निकलवाया। विंदेश्वरी ने डुमरियागंज थाने पर तहरीर देकर करवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया की पिता ने तहरीर दी है। शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें