- गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बरदहा गांव निवासी युवक ने एसपी से की शिकायत
इटवा। गोल्हौरा थाने के बरदहा नानकार निवासी शिवम ने गोल्हौरा पुलिस पर धन उगाही का आरोप लगाया है। उसने सोमवार को एसपी और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के बरदहा नानकार निवासी शिवम का आरोप है कि थाने से आए फोन पर वह 31 जनवरी को थाने गया था। वहां पर उसने एसओ से बुलाए जाने का कारण पूछा तो उन्होंने सिपाही से कहकर मोबाइल ले लिया और वहीं बैठा दिया। इससे वह घबरा गया और सिपाही से बैठाए जाने का कारण जानना चाहा। बातचीत में 10 हजार रुपये देने पर छोड़े जाने की बात कही। इस बात की जानकारी मां को हुई तो उन्होंने सिपाही को पैसे भिजवाए जिसके बाद उन्हें छोड़ा गया। दूसरे दिन रविवार को हम अपने रिश्तेदारों और शुभचिंतकों को लेकर थाने पर गए और एसओ से मौखिक शिकायत की। तब एसओ ने उक्त सिपाही से पैसा वापस कराया। पीड़ित ने इस मामले में शिकायत करते हुए जांच की मांग की है।
इस संबंध में सीओ इटवा पवीन प्रकाश ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।