फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मां बलुआ समय माता स्थान पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Wed, 02 Sep 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। बढ़नी चाफा नगर पंचायत स्थित मां बलुआ समय माता स्थान पर बुधवार को श्रद्धा और आस्था के बीच भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पूजा-अर्चना के बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां समय माता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। आयोजन में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मराज वर्मा और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संतोष पासवान ने कहा कि मां समय माता की आराधना से लोगों को आत्मिक शांति मिलती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से लोगों में आपसी भाईचारा और एकजुटता भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सकारात्मक संदेश देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मंटू पांडेय, राजू वर्मा, राहुल दूबे, प्रमोद गौतम, केशवराम यादव, अजय, सुनील समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें