फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वीएचएनडी केंद्र का बीसीपीएम ने किया निरीक्षण

Wed, 02 Sep 2026 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। बेवा सीएचसी क्षेत्र के बयारा, चौरा, बनगवां और कादिराबाद समेत वीएचएनडी केंद्रों पर बुधवार को बच्चों का टीकाकरण और गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच की गई। कादिराबाद केंद्र पर एएनएम सविता चौधरी ने ड्यू लिस्ट के अनुसार टीकाकरण किया।
विज्ञापन

बेवा सीएचसी के बीसीपीएम वीरेंद्र कुमार यादव ने केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जरूरत के अनुसार गर्भवतियों को फोलिक एसिड, आयरन व कैल्शियम की गोलियां देने, पौष्टिक आहार के लिए जागरूक करने और संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बुधवार और शनिवार को शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों और गर्भवतियों का निशुल्क टीकाकरण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें