फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 84 प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र

Wed, 26 Aug 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आंबेडकर सभागार में मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रम का हुआ प्रसारण, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को मंगलवार को आंबेडकर सभागार में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ, जिसके बाद जनपद के 84 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने बुके देकर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है जबकि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से जनपद को आकांक्षी से अग्रणी जनपद बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने काला नमक चावल और मखाना की खेती को जिले की कृषि संभावनाओं का प्रमुख आधार बताया।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि सिद्धार्थनगर के लिए कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और काला नमक चावल जनपद की विशेष पहचान है। उन्होंने सभी चयनित प्राविधिक सहायकों से टीम भावना के साथ किसानों के हित में कार्य करने की अपील की।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार और कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें