फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विद्यालयों में चलेगा जागरूकता का पाठ, रोकेंगे हादसे

Wed, 26 Aug 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सड़क सुरक्षा के नियमों से बच्चों को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अब विद्यालयों में बच्चों को यातायात नियम का पाठ पढ़ाया जाएगा। उन्हें सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए विद्यालयों में विशेष अभियान चलेगा। पढ़ाई के साथ ही व्यावहारिक ज्ञान को विकसित किया जाएगा। इससे तेजी से बढ़ने वाले हादसों में कमी लाई जा सके। इसमें ट्रैफिक पुलिस और संभागीय परिवहन विभाग की ओर से समय-समय पर जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही क्लब बनाएंगे, जिसमें बच्चों को प्रशिक्षित करेंगे जो नियमित अन्य बच्चों को जानकारी देंगे। इसमें शिक्षक भी शामिल होंगे।
सड़क हादसों को रोकने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद भी हादसों में कमी आने के बजाए इजाफा हो रहा है। हादसे के शिकार होने वालों में युवाओं की संख्या अधिक होती है। इन हादसों को रोकने के लिए अब विद्यालयों में पढ़ाई के साथ बच्चों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का भी पाठ पढ़ाया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालयों में समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ उनके व्यावहारिक इस्तेमाल के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए विद्यालय स्तर पर यातायात क्लब गठित करने की तैयारी है।
विज्ञापन

क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित चलने, वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल, यातायात संकेतों की जानकारी और नियमों के पालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें जिले में संचालित होने वाले माध्यमिक शिक्षा परिषद के 200 से अधिक विद्यालय दायरे में आएंगे। इनमें डेढ़ लाख से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रोजाना साइकिल, बाइक, ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य साधनों से विद्यालय पहुंचते हैं। बच्चों को जागरूक किया जाएगा तो वे खुद को सचेत होंगे ही, इसके साथ ही अभिभावक और पड़ोस के लोगों की भी प्रेरित करेंगे, जिससे बढ़ते हुए हादसों को रोका जा सके। इसके साथ ही विद्यालयों में गठित होने वाले यातायात क्लब के माध्यम से समय-समय पर पोस्टर, निबंध, भाषण, क्विज और जागरूकता रैली जैसी गतिविधियां कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि विद्यालयों में ट्रैफिक पुलिस की ओर से समय-समय जागरूकता कार्यक्रम होता है। जागरूकता कार्यक्रम चलेगा तो हादसों को रोका जा सकेगा। बच्चों को जागरूक होना बेहद जरूरी है।
-
इन नियमों पर रहेगा फोकस
- दोपहिया वाहन पर हेलमेट का अनिवार्य इस्तेमाल।
- कार में सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक करना।
- नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक की जानकारी।
- सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग और सुरक्षित स्थान का इस्तेमाल।
- यातायात संकेतों और सिग्नल का पालन।
- वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना।
- तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने से होने वाले नुकसान की जानकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें