फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: होली खेलकर नदी में नहाने गईं दो बहनों की मौत, युवकों ने दो लोगों का बचा लिया

Sat, 19 Mar 2022 08:26 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

जोगिया क्षेत्र के हरैया के टोला सिकहूला में बबलू पाण्डेय की बेटी रिया पाण्डेय व गोरखपुर से आई उनकी भांजी आकांक्षा नदी में नहाने गई थीं। वहीं पर वे पानी के बहाव में आ गईं और डूबने लगीं।
विज्ञापन
शवों की तलाशी के दौरान लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोगिया क्षेत्र के हरैया में शनिवार को होली खेलकर बूढ़ी राप्ती नदी में नहाने गईं दो किशोरियों की मौत हो गई। इनमें एक किशोरी गोरखपुर से अपने ननिहाल आई थी, जबकि दूसरी उसकी ममेरी बहन थी।

विज्ञापन


जोगिया कोतवाली क्षेत्र के हरैया के टोला सिकहूला में बबलू पाण्डेय की बेटी रिया पाण्डेय उम्र लगभग (16) व गोरखपुर से आई उनकी भांजी आकांक्षा उर्फ शिवांगी उम्र लगभग (17 ) नदी में नहाने गई थीं। अचानक वे डूबने लगीं तो उसे बचाने रिया की बहन व जीजा ने नदी में बचाने की कोशिश की और शोर मचाया तो लेकिन कुछ दूरी पर नदी में नहा रहे युवक भी आ गए।

विज्ञापन

पहले उन्होंने रिया के दीदी व जीजा को डूबने से बचाया। उनके बताने पर रिया और शिवांगी को बचाने गए लेकिन दोनों का पता नहीं चला। गांव वालों की मदद से एक घंटे बाद दोनों को पानी से निकाला गया, तब उनकी सांसें चल रही थीं। मौक पर तत्काल थानाअध्य्क्ष दिनेश कुमार सरोज ने अपने पुलिस बल के साथ उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें