फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सात और लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सात और लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को जिले के सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाला जिले का छात्र लखनऊ में संक्रमित मिला है। फिलहाह वह लखनऊ में ही है। इस प्रकार जिले में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 18 हो गई है। इनमें सभी लोग होम आइसोलेट हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बांसी में एक, डुमरियागंज में एक, लोटन में दो, नौगढ़ में एक तथा अन्य क्षेत्रों में दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। शहर के साथ ग्रामीण क्षेेत्र में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। जिन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव हैं, उनमें सैनिटाइजेशन कर और घर-घर सर्वे करके स्वास्थ्य विभाग ने लक्षण की जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना पॉजिटिव लोगों के घरों तक जाकर उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी ली है। सभी लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरव श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में शुक्रवार को सात लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें