फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: स्कूली बस पलटी, टल गया बड़ा हादसा

Wed, 18 May 2022 04:32 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

हादसे की सूचना पर बिस्कोहर पुलिस चौकी इंचार्ज राम प्रकाश चंद्र ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर में त्रिलोकपुर थाना के बिस्कोहर चौकी क्षेत्र में बुधवार सुबह 9 बजे बूढ़ी राप्ती नदी परसोहन घाट के बंधे पर एक निजी स्कूल की बस संतुलन बिगड़ने के कारण बंधे के उत्तर ढलान पर पलट गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बस का अगला शीशा तोड़कर किसी प्रकार बच्चों को बस से सुरक्षित निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शार्टकट की कोशिश में बस पलट गई। गनीमत रहा कि बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


हादसे में बस डाइवर समेत एक बच्ची को मामूली चोटें आईं, जबकि बस में सवार बच्चे इस हादसे से घबरा गए। हालांकि घटना के बाद मौके पर प्रधानाचार्य, प्रबंधन, पुलिस व अभिभावकों के पहुंचने पर बच्चों ने राहत की सांस ली।

हादसे में छात्रा खुशनुमा (12) निवासी त्रिलोकपुर के हाथ व बस डाइवर हबीब के पैर में चोटें आई। बस में करीब 12 छात्राएं सवार थीं। यह हादसा शार्टकट की वजह से हुआ। बस बिस्कोहर से गौरा बड़हरी व कानभारी होते हुए पड़ोसी जनपद बलरामपुर के खमरिया गांव गई, वहां से छात्राओं को लेकर बिस्कोहर होते हुए त्रिलोकपुर - सुक्खा डिहवा गई।
विज्ञापन


वापसी में 12 छात्राओं को लेकर बस परसोहन घाट के बंधे से शार्टकट होकर गदाखौवा गांव जा रही थी। बस डाइवर हबीब ने बताया कि बंधे पर थोड़ी दूर जाने पर पता चला कि बंधे पर इंटरलाकिंग का काम चल रहा है, इसलिए बस को वापस मोड़ पर लेकर पीछे आ रहा था।

बंधे का रास्ता सकरा होने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना पर बिस्कोहर पुलिस चौकी इंचार्ज राम प्रकाश चंद्र ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें