फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू-मुसलमान के आपसी प्रेम को तोड़ना चाहते हैं विरोधी : सैय्यदा

विज्ञापन
डुमरियागंज सपा कार्यालय पर पत्रकारवार्ता करती विधायक सैयदा खातून। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
हिंदू-मुसलमान के आपसी प्रेम को तोड़ना चाहते हैं विरोधी : सैय्यदा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। डुमरियागंज की धरती गंगा जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल है। यहां के लोग आपसी भाईचारा और प्रेम के साथ एक-दूसरे से मिलजुल कर रहने में विश्वास रखते हैं, लेकिन कुछ सांप्रदायिक ताकतें अपनी राजनीतिक पैठ बनाने के लिए यहां पर धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। मेरी जीत के लिए हिंदू और मुसलमान एक समान सहयोगी हैं। डुमरियागंज से सपा विधायक सैय्यदा खातून ने डुमरियागंज में सपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में ये बातें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए नारेबाजी करने वाले अराजकतत्वों ने आपत्तिजनक नारे लगाए और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो की जांच के उपरांत जो लोग दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। विरोधी डुमरियागंज में हिंदू-मुसलमान के आपसी रिश्ते को तोड़ना चाहती हैं। उन्होंने लोगों से अपील किया की किसी प्रकार की अराजकता की कोई सूचना मिलती है, तो उन्हें या स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें