फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेसरहा के पवन और बांसी की निशा लंबी दूरी की दौड़ में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेसरहा के पवन और बांसी की निशा लंबी दूरी की दौड़ में अव्वल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सांसद खेल कुंभ में रविवार को दूसरे दिन आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में काफी संख्या में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार प्राप्त किया। कुंभ में बेटियों की संख्या भी अधिक है। वे दौड़ और कूद में दमखम दिखा रही हैं। खेसरहा के पवन और बांसी की निशा ने लंबी दूरी की दौड़ में बाजी मारी। दोनों खिलाड़ियों ने दो-दो इवेंट में स्थान हासिल किया। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया।
बालिका वर्ग में लंबी कूद में बांसी की फरीदा ने प्रथम, उसका बाजार की प्रीति ने द्वितीय एवं बांसी की सेनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में स्टेडियम की तृप्ति मिश्रा ने प्रथम, कुसुम्ही की बबीता पांडेय ने द्वितीय एवं नौगढ़ की प्रियंका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में भी तृप्ति ने प्रथम, बांसी की सेनू की द्वितीय एवं जोगिया की बबीता पांडेय ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में बांसी की निशा ने प्रथम, स्टेडियम की रीमा ने द्वितीय एवं राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में बांसी की निशा ने प्रथम और रीमा ने द्वितीय एवं संगीता तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफल रहीं। 300 मीटर दौड़ में स्टेडियम की राधिका ने प्रथम एवं संगीता ने द्वितीय और बांसी की ममता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में बर्डपुर के सोहन लाल प्रथम रहे। नौगढ़ के संदीप एवं जगदीशपुर के राजकुमार ने बेहतर प्रदर्शन किया। 200 मीटर दौड़ में स्टेडियम के सोहन ने प्रथम, संदीप द्वितीय एवं प्रमेश शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में जोगिया के इंद्रजीत ने प्रथम, खेसरहा के पवन ने द्वितीय एवं अजय गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में खेसरहा के अजय, पवन, विष्णु ने बाजी मारी।
विज्ञापन

3000 मीटर दौड़ में खेसरहा के पवन ने प्रथम, जोगिया के इंद्रजीत ने द्वितीय एवं खेसरहा के विष्णु ने तृतीय स्थान हासिल किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ओजस्वी राज, क्रीड़ाधिकारी एसडीएस यादव एवं उपक्रीड़ाधिकारी फरीदा सिद्दीकी की देखरेख में प्रतियोगिताएं हुईं। इस मौके पर कोच सत्य प्रकाश त्रिपाठी, दुर्गावती एवं पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण प्रजापति मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें