राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ द्वारा आयोजित पथ संचलन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वंय सेवको के साथ भाग ?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विपदा में लोगों के साथ खड़े रहते हैं स्वयंसेवक
- इटवा में आरएसएस का पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वयंसेवक देश में आने वाली विपदाओं में आमजनों की मदद के लिए हमेशा समर्पित रहा है। देश के खिलाफ षड़यंत्र करने वालों को जवाब देने के लिए भी स्वयंसेवक तत्पर रहते हैं। ये बातें पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने इटवा कस्बा में आयोजित आरएसएस के पथ संचलन कार्यक्रम में कहीं।
इटवा के सरस्वती विद्या मंदिर कमदालालपुर में पथ संचलन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोपहर से ही स्वयंसेवक पहुंचने लगे थे। शाम चार बजे स्वयंसेवकों का पथ संचलन डुमरियागंज मार्ग पर स्थित कमदालालपुर विद्यालय से शुरू हुआ। गाजे बाजे के साथ दो कतार में स्वयं सेवक संस्था के गणवेश मे चल रहे थे। यह पथ संचलन डुमरियागंज मार्ग से होते हुये इटवा कस्बे के मुख्य चौराहे से होता हुआ बढ़नी मार्ग, बिस्कोहर मार्ग व बांसी मार्ग पर होते हुए वापस विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हो गया। इस अवसर पर ओम छापड़िया, शंभू सोनी, आनंद छापड़िया, आर्यन अग्रहरि, सौरभ छापड़िया, सहजराम यादव, डीएन त्रिपाठी, किशन जायसवाल, विकास जायसवाल, राजू सोनी, विनय आदि शामिल रहे।