सिद्धार्थनगर। रोडवेज जल्द ही पर्यटन स्थलों पर बसों का संचालन करेगा। इसके लिए कवायद तेज हो गई। जिले के पर्यटन क्षेत्रों व प्रमुख स्थानों पर रोडवेज की बसों का संचालन होने से लोगों को सुविधा मिलेगी, जबकि जिले में पर्यटन काे भी बढ़ावा मिलेगा।
जिले में कपिलवस्तु स्तूप, गनवरिया स्तूप, गालापुर मंदिर, जोगमाया मंदिर, पल्टा देवी मंदिर, भारतभारी मंदिर, सेमरा स्थान सहित कई प्रमुख स्थानों पर परिवहन निगम पर्यटकों व दर्शनार्थियों के लिए रोडवेज की बस का संचालन करेगा। इससे जिले में पर्यटन क्षेत्र में बढ़ावा होने के साथ ही कई नई सुविधाएं भी बढ़ेंगी, जबकि जिले का विकास भी होगा।
जिले में परिवहन व्यवस्था नहीं होने से लोगों को कई प्रमुख स्थानों का भ्रमण करने में असुविधा होती है। इससे लोगों को जिले के प्रमुख स्थानों के बारे में जानकारी भी नहीं मिल पाती है, लेकिन रोडवेज की बसों का संचालन होने से कई क्षेत्रों की जानकारी होगी। नई व्यवस्था से लोगाें को रोजगार का भी अवसर मिलेगा। संवाद