-भवानीगंज क्षेत्र में श्रीराम लीला कार्यक्रम का मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
भवानीगंज। क्षेत्र के ग्राम भड़रिया में आयोजित श्रीराम लीला कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार रात कलाकारों ने राम जन्म से लेकर ताड़का वध तक का मंचन किया। भगवान राम का जन्म होते ही पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कलाकारों ने दिखाया कि राजा दशरथ पुत्र अपनी तीनों रानियों से पुत्र प्राप्ति न होने के कारण काफी चिंतित रहते थे। शृंगी ऋषि ने उन्हें पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ कराने की सलाह दी। यज्ञ कराने के बाद राजा दशरथ को चार पुत्रों की प्राप्ति हुई। राजा दशरथ को चारों पुत्रों में सबसे अधिक मोह राम से था। इस दौरान डॉ. राजेश गुप्ता, विजय मिश्रा, संतोष पासवान, अष्टभुजा यादव, गोपाल यादव, छोटू मौर्य, बाबूलाल गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।