फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Respect for enlightened class in BJP: Swami Prasad

विज्ञापन
डुमरियागंज में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य क - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
भाजपा में प्रबुद्ध वर्ग का सम्मान : स्वामी प्रसाद
विज्ञापन

डुमरियागंज। स्थानीय कस्बे के एक मैरेज हाल में बृहस्पतिवार को भाजपा की ओर से प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा में प्रबुद्ध वर्ग का सम्मान है। बाकी दल तो सिर्फ ढोंग कर रहे हैं।
उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग से आह्वान किया कि वे अपनी मेधा शक्ति का इस्तेमाल कर देश को विश्व गुरु के मंच पर बैठाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर, वैज्ञानिक, इंजीनियर, अधिवक्ता, शिक्षक, पत्रकार यह सभी लोग प्रबुद्ध वर्ग के रूप में जाने जाते हैं। इनके ऊपर समाज की जिम्मेदारी है। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है। प्रदेश में अनुसूचित जातियों, आदिवासियों, पिछड़ों, मुस्लिम व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ-साथ ऊंची जाति के समाज, खासकर ब्राह्मण समाज सपा और बसपा के भेदभाव व पक्षपातपूर्ण रवैये से दुखी होकर सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ फिर से प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का मन बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान नरेंद्र मणि त्रिपाठी, दिलीपकांत चतुर्वेदी, फतेह बहादुर सिंह, मधुसूदन अग्रहरि, अजय उपाध्याय, राजकुमार कुंवर, अभयराम पांडेय, लवकुश ओझा, राजू श्रीवास्तव, गौरव मिश्र, रमेश पांडेय, अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें