फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल पंजीकरण होने से किसानों को नहीं मिल रही सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
डबल पंजीकरण होने से किसानों को नहीं मिल रही सम्मान निधि
विज्ञापन

- अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक किसानों को मिल चुका है किसान सम्मान निधि
- करीब दो सौ से अधिक किसानों का डबल पंजीकरण होने से नहीं मिल रहा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्घार्थनगर। एक ही किसान का दो बार पंजीकरण होने से उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जनपद में ऐसे किसानों को संख्या करीब दो सौ से अधिक है। जो साल भर से विभाग का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें एक भी किस्त नहीं मिल पाई।
किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सरकार हर साल छह हजार रुपये देती है, ताकि वह अच्छे ढंग से खेती किसानी कर सकें। यह पैसा तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचता है। अब तक 3,77,702 किसानों को इसका लाभ मिल भी चुका है। सरकार अब 11वीं किस्त भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए कृषि विभाग को 3,36,636 किसानों का डाटा सत्यापन के लिए भेजा गया है लेकिन पात्र होने के बाद भी दो सौ अधिक किसानों को पीएम सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वह ब्लॉक से लेकर मुख्यालय तक चक्कर काट रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों का ध्यान इन किसानों पर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन

बर्डपुर ब्लॉक के भरवलिया निवासी बैतुल्लाह का कहना है कि एक साल से दौड़ रहा हूं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कई बार ब्लॉक पर आने के बाद अब मुख्यालय का चक्कर काट रहा हूं। किसान अजीज का कहना है कि डबल पंजीकरण हटाने के लिए कई बार लिखित शिकायत की गई लेकिन अब तक एक भी किस्त नहीं मिली। रियाजुल हुसैन, सुधाकर, दीनानाथ, बेचन, किसलावती, तुलसी, पंचराम, राजेंद्र, गौतम, रामचंद्र, राजहंस सिंह, अमीरूल्लाह, बब्बन प्रसाद, रूद्रमती, शमा परवीन आदि ने भी कृषि विभाग से डबल पंजीकरण हटाने की शिकायत की है।
विज्ञापन

कोट
डबल पंजीकरण की शिकायत लगातार मिल रही है। हम चाह कर भी कुछ नहीं कर सकते हैं। इसे ठीक करने के लिए यहां पर सिस्टम में कोई विकल्प नहीं है। ई-मेल के जरिए उच्चाधिकारियों को इस आशय की सूचना भेज दी गई है।
- अरविंद कुमार विश्वकर्मा, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें