फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पानी देने वाले हैंडपंपों पर लगाए जाएंगे लाल निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दूषित पानी देने वाले हैंडपंपों पर लगाए जाएंगे लाल निशान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। ग्रामीण क्षेत्र में अभियान चलाकर दूषित पानी देने वाले हैंडपंपों को चिह्नित किया जाएगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत 17 नवंबर 2021 तक ऐसा किया जाएगा। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि लोगों को शुद्ध पेयजल का इस्तेमाल करने और सफाई के लिए जागरूक किया जाएगा।
ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिव अभियान के नोडल नियुक्त किए गए हैं, जो ग्राम निगरानी समिति के माध्यम से लोगों को सफाई, जलनिकासी, शुद्ध पेयजल प्रयुक्त करने और शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। अभियान के तहत कम निचले स्तर पर स्थापित (उथले) हैंडपंप जो दूषित पानी देते हैं, उन्हें लाल रंग से चिह्नित करने के साथ ही उनका पानी इस्तेमाल न करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

गांवों में स्थापित खराब पड़े सरकारी इंडिया मार्क टू हैंडपंपों की मरम्मत होगी तथा निरंतर क्रियाशील रखने के लिए चारो तरफ पक्का चबूतरा बनवाया जाएगा। डीपीआरओ आदर्श का कहना है कि जरूरत के अनुसार माइक्रोफाइनेंस योजना के तहत लोगों को सामुदायिक वाटर फिल्टर्स, व्यक्तिगत वाटर फिल्टर्स तथा वाटर पंपयुक्त टैंक टाइप स्टैंड पोस्ट की स्थापना के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेयजल स्रोतों एवं संसाधनों से शौचालय को दूर रखने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि उन्हें अशुद्ध पेयजल के प्रयोग करने से रोका जा सके।
विज्ञापन

सफाई एवं जलनिकासी जरूरी
डीएम दीपक मीणा ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण के लिए जलाशयों की सफाई के साथ जलनिकासी के लिए नालियों की भी नियमित सफाई जरूरी है। गंदे पानी के ठहराव एवं कूड़े के ढेर की दुर्गंध से भी इन रोगों के फैलने का खतरा रहता है। रोगों पर नियंत्रण के लिए शौचालयों की भी सफाई जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें