रेडीमेड कपड़ा बरामद, तस्करी का आरोपित पकड़ा
परसा। एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी कोटिया के जवानों ने पिलर संख्या 561/60 के पास से मंगलवार को कपड़े की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा। वह भारत से नेपाल रेडीमेट कपड़े ले जा रहा था। जब्त किए गए कपड़े के साथ आरोपित को कस्टम कार्यालय बढ़नी को सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसबी 43वीं वाहिनी के सीमा चौकी कोटिया के जवान मंगलवार को सीमा स्थित पिलर संख्या 561/60 के पास गश्त कर रहे थे। उसी बीच एक संदिग्ध व्यक्ति नेपाल की सीमा प्रवेश करने की कोशिश करते दिखा। जवानों ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया।
उसके कब्जे से दो साइकिल और रेडीमेड कपड़ा बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बढ़नी लाला निवासी शिव प्रसाद चौरसिया बताई।