फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- गोन्हौरा थाना क्षेत्र का मामला, राज्य महिला आयोग की शिकायत पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। गोल्हौरा थाने की पुलिस ने राज्य महिला आयोग की पहल पर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने राज्य महिला आयोग से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि वह गरीब एवं अनुसूचित की महिला है। पति मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। गांव का सागर मेरे प्रति वर्षों से बुरी नजर रखता है। करीब एक वर्ष पूर्व जब मैं दवा कराने सिद्धार्थनगर आई थी। शादी का झांसा देकर साड़ी तिराहा से मुझे अपने साथ पिपरा करीम में एक रिश्तेदार के घर ले गया। यहां चार दिनों तक बंधक बनाकर शारीरिक शोषण और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर काफी मारपीट की और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया।
विज्ञापन

इसके बाद नशीला दवा खिलाकर बस्ती ले गया। वहां ट्रेन से मुझे अपनी बहन के घर पूना ले गया तथा मेरे साथ उसके सहयोगियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जब विरोध करती तो मारते-पीटते और कमरे में बंद कर देते। वे सभी वेश्यावृत्ति का धंधा करने का दबाव बनाते। इस तरह आठ माह तक मेरा उत्पीड़न किया गया। किसी तरह मैं अपने पिता व एक सहयोगी बसंत को जरिये मोबाइल फोन से सूचना दी। जान बचाकर मायके आई और आप बीती पिता को बताई।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म करने, मारने-पीटने, एससी-एसटी उत्पीड़न आदि का केस पंजीकृत कर लिया है। इस संबंध में एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना सीओ इटवा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें