फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से पेड़ गिरे, बारिश से जलभराव

Tue, 24 May 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
rain - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर, मौसम ने फिर करवट ली है। सोमवार को तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया।
विज्ञापन

तेज आंधी में जहां कई पेड़ उखड़ गए, वहीं बारिश से जगह-जगह जलजमाव हो गया है। सरकारी परिसरों में भी पूरे दिन पानी लगा रहा। उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को सुहाने मौसम ने बड़ी राहत दी है।
हालांकि, पल-पल उतार-चढ़ाव भरे इस मौसम से बीमारियों की दस्तक भी होने लगी है। सर्दी, खांसी जैसी मौसमी बीमारियों ने पांव पसारना तेज कर दिया है।
सोमवार की सुबह कुछ देर तक धूप के बाद आसमान में बादल छा गए
। करीब साढ़े 11 बजे तेज आंधी से धूल का गुबार वातावरण में छा गया। दोपहर में ही शाम जैसा मौसम हो गया। आंधी में घरों के ऊपर रखे टीन शेड क्षतिग्रस्त हुए तो बैनर, होर्डिंग भी उड़ गए। कई जगह पेड़ भी धराशायी हो गए। नौगढ़-बर्डपुर मुख्य मार्ग प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में लगा पीपल का विशाल पुराना पेड़ आंधी में उखड़ गया। पेड़ गिरने से स्कूल की बाउंड्री और रसोई घर क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग ही था कि घटना छुट्टी के दिन हुई। आस-पास कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ी अनहोनी से इन्कार नहीं किया जा सकता था। आंधी के बाद हुई करीब 20 मिनट तक बादलों ने जमकर बारिश की। इसके चलते जगह-जगह पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित नौगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर पानी से घिर गया। केंद्र की ओपीडी, लेबर रूम तक आने-जाने के लिए लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा था। चंद मिनट की ही बारिश से हुए इस हश्र से हर कोई हतप्रभ था। लोगों का कहना था कि अभी तो मानसून से पहले की बारिश में यह हाल है। अगर मानसून की बारिश शुरू हुई तो फिर इस परिसर का क्या होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह-जगह जलभराव की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें