फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में संचालित योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर इटवा क्षेत्र खुखडी गांव में आयोजित बैठक को संबोधित करते बीडीओ अरुण कुम? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
गांव में संचालित योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन

- महतिनियां खुर्द में पंचायती राज दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। पंचायती राज दिवस के अवसर पर रविवार को भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के महतिनियां खुर्द कंपोजिट विद्यालय में बैठक हुई। ग्रामीणों को पंचायती राज व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत सचिव विवेक कुशवाहा ने बताया कि पंचायती राज दिवस हर वर्ष 24 अप्रैल को मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य गांव के समस्याओं को लेकर ग्रामीण अपने प्रतिनिधियों से सीधे संवाद स्थापित कर उस समस्या का समाधान कराएं। उन्होंने को वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी दी। वहीं सीधे संवाद के माध्यम से मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों, सड़क, नाली, खडंजा, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, तालाब पोखरों के साफ-सफाई, बढ़ते गर्मी को देखते हुए सूखे तालाबों मे पानी भरवाने आदि समस्याओं व उसके निस्तारण पर ग्रामीण खुलकर बात किया। इस दौरान ब्लॉक ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संघ भनवापुर लालजी शुक्ल ने भी जानकारी दी। इस अवसर पर नूरजहां, नरदाहे, बालकृष्ण, राजेंद्र, मीना, कमल हसन, करीम, दीनानाथ पांडेय, विशाल दुर्गा, मानिकराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

00000
बैठक सरकार की योजनाओं को बताया
इटवा। राष्ट्रीय पंचायती दिवस पर इटवा ब्लॉक के खुखड़ी गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीणों को सरकार की योजना के बारे में जानकारी दी गई। दिवस के बारे में उन्हें अवगत कराया गया। इस दौरान बीडीओ अरूण कुमार श्रीवास्तव, सचिव मुख्तार अहमद, ग्राम प्रधान खुशबुन्निशा, एडीओ पंचायत राजेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें