फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉक ड्रिल में परखी कोरोना को रोकने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉक ड्रिल में परखी कोरोना को रोकने की तैयारी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक बस्ती मंडल की टीम ने शनिवार दोपहर 12 बजे संयुक्त जिला चिकित्सालय के एमसीएच विंग में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को रोकने की तैयारियों पर मॉक ड्रिल किया। इस मौके पर एमसीएच विंग के वार्ड में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल लिया गया।
संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक बस्ती मंडल डॉ. आरके तिवारी, डब्ल्यूएचओ डॉ. देवी प्रसाद की मौजूदगी में हुए मॉक ड्रिल के अंतर्गत कोरोना संक्रमित मरीज को वेंटिलेटर पर लेटाया गया और डॉक्टरों ने इलाज की प्रक्रिया दिखाई। सीएमएस डॉ. नीना वर्मा, डॉ. कनिका मिश्रा, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. अवधेश पासवान ने इलाज की प्रक्रिया बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि एमसीएच में कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए तैयार किए गए सभी संसाधन ट्रायल में सही पाए गए। ऑक्सीजन प्लांट बेहतर ढंग से कार्य कर रहा है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को रोकने की तैयारी पूरी है। हालांकि लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए, ताकि हमें दूसरी लहर की तरह कभी भी मुसीबतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें