फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमसागर अध्यक्ष, दिलीप बने मंत्री

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ नवनिर्वाचित पदाधिकारी। विज्ञप्ति - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
प्रेमसागर अध्यक्ष, दिलीप बने मंत्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ द्विवार्षिक चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। प्रेमसागर चौधरी अध्यक्ष एवं दिलीप कुमार मंत्री चुने गए।
अध्यक्ष पद पर प्रेम सागर चौधरी को 51 मत, जिला मंत्री पद पर दिलीप कुमार 55 मत, उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार 53 मत तथा संयुक्त मंत्री पद पर उत्कर्ष कुमार सिंह 46 मत पाकर विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकटतम प्रतिद्वंदी में अध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश पांडेय को 39 मत, मंत्री पद पर विवेक कुमार श्रीवास्तव को 35 मत, उपाध्यक्ष पद पर गौरव नाथ मिश्र को 37 मत तथा संयुक्त मंत्री पद पर ध्रुव कुमार त्रिपाठी को 44 मत प्राप्त हुए। जनपद में कार्यरत सभी 90 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिरुद्ध कुमार मिश्र, संगठन मंत्री पद पर अशोक कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर बंधू प्रसाद तथा संप्रेक्षक पद पर पीतांबर यादव एवं सुजीत कुमार श्रीवास्तव, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें