प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक जोगिया का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. अनिल कुमार चौधरी। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
डॉक्टर और तीन कर्मी मिले अनुपस्थित
जोगिया। सीएमओ डॉ. एके चौधरी ने मंगलवार को जोगिया क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटहना में निरीक्षण किया। इस दौरान एक डॉक्टर व तीन स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने चारों से स्पष्टीकरण मांगा है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शाहिद जमाल, स्टॉफ नर्स मधु राजपूत, लैब असिस्टेंट सुभाष पांडेय एवं वार्ड ब्वॉय मो. सफर अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने चारों से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने दवाइयों की जानकारी भी ली। संवाद