फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल से भारत की उड़ानों में पावर बैंक प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। नेपाल से भारत आने-जाने वाले हवाई यात्रियों को अब पावर बैंक ले जाने संबंधी प्रतिबंधों का ध्यान रखना होगा। नेपाल एयरलाइंस ने भारत से या भारत के लिए संचालित होने वाली उड़ानों में पावर बैंक ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध की सूचना जारी की है।
विज्ञापन

इसके तहत केबिन हैंडबैग, चेक-इन बैगेज और कार्गो में भी पावर बैंक ले जाने की मनाही होगी नेपाल एयरलाइंस की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह प्रतिबंध भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के सर्कुलर के तहत लागू किया गया है। इसमें मोबिकिन्स एमके पीबी-04 मॉडल का पावर बैंक भी शामिल है। यात्रियों को उड़ान से पहले प्रतिबंध संबंधी निर्देशों की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

विमान में पावर बैंक की बैटरी से आग लगने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें