फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म और जाति की राजनीति ने नेताओं को बना दिया निकम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म और जाति की राजनीति ने नेताओं को बना दिया निकम्मा
विज्ञापन

- कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा, सपा और बसपा पर बोला हमला
-इटवा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित
इटवा, सिद्धार्थनगर। छठे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी, भाजपा, सपा के साथ बसपा पर भी हमलावर दिखीं। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय धर्म और जाति की राजनीति कर चुनाव तो जीत जाते हैं, लेकिन कोई काम नहीं करते हैं। सियासत की इस बिगड़ी परंपरा को पिछले कुछ वर्षों से जनता का समर्थन मिलने से नेताओं को निकम्मा बना दिया है। उन्हें लगने लगा है कि जब धर्म और जाति के नाम पर चुनाव जीता जा सकता है तो काम करने की क्या जरूरत है।
इटवा विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी अरशद खुर्शीद के पक्ष में जनसभा करने आईं प्रियंका गांधी ने जनता से मुखातिब होते हुए कहा कि आपके पूर्वजों ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी, उस समय किसी की धर्म और जाति नहीं पूछी गई। सबने मिल कर इस देश से अंग्रेजों को भगाया और देश को आजाद कराया। कांग्रेस के समय में देश में उद्योग लगाए गए और बड़े शैक्षणिक संस्थान खोले गए। भाजपा सरकार ने सभी संस्थानों को बेचने के साथ किसानों की स्थिति भी दयनीय बना दी। आज किसानों को उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, वे खाद के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में काला धन तो नहीं आया, लेकिन नोटबंदी, जीएसटी और किसानों के लिए लाई गई गलत नीतियों के चलते लोगों की आय का जरिया जरूर खत्म हो गया।
विज्ञापन

बुुलडोजर पर उठाए सवाल
जनता से सवाल करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि क्या महंगाई, बेरोजगारी, अत्याचार और अन्य समस्याएं जाति-धर्म पूछ कर आती हैं? क्या आप सड़कों पर लिख सकते हैं कि किस सड़क पर कौन चल सकता है? आज मंचों पर पाकिस्तान और बुलडोजर की बात हो रही है, जिससे आम जनता का कोई भला होने वाला नहीं है। लखीमपुर, बिजनौर और हाथरस की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जनता की परेशानी के समय सपा-बसपा का कहीं अता-पता नहीं था। दोनो दलों में समझौता है, एक जांच एजेंसी लगने के बाद दोनों दल भाग खड़े होंगे। कांग्रेस ने सारे मुद्दों पर संघर्ष कर प्रदेश में जनता की आवाज उठाई और धर्म-जाति का भेदभाव किए बिना उनके दुख-दर्द के साथ खड़ी रही। जनसभा में पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम, पार्टी प्रत्याशी अरशद खुर्शीद, जिला प्रभारी राजेश तिवारी, जिलाध्यक्ष काजी सुहेल, असलम खुर्शीद, जावेद मुकीम, प्रदीप ठकुराई, अफ्सार अहमद, नादिर सलाम, अलीमुल्लाह खान, अबदुस्सलाम खान, मैनुद्दीन खान आदि मौजूद रहे।
छुट्टा पशुओं के सहारे मोदी और योगी पर साधा निशाना
प्रदेश में छुट्टा पशुओं की समस्या पर प्रियंका गांधी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि पीएम कहते हैं कि उनके संज्ञान में नहीं था कि किसान इतने परेशान हैं। चुनाव के समय किसानों का हितैषी बनने के लिए अब कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ की नकल कर, छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने का आश्वासन दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ में जब छुट्टा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए उनका गोबर, दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से सरकार ने किसानों से खरीदने की बात की तो लोग हमारी हंसी उड़ाते थे। बावजूद इसके कांग्रेस सरकार अपनी योजना पर काम करते हुए, सफलता पाई। किसानों को खुशहाल करने के लिए हमें गोबर भी खरीदना पड़े तो हम वह भी करेंगे। यूपी सरकार ने गोशाला बनवाई, जहां न तो चारा है और न ही छत है। जिंदा पशुओं को दफनाने का काम किया जा रहा है, उन्हें कुत्ते नोच रहे हैं, यही उनका धर्म है।
विज्ञापन

बताई राष्ट्रवाद की परिभाषा
सबसे बड़ा धर्म जनता की सेवा है और कांग्रेस वही धर्म निभाती चली आ रही है। लोगों को धर्म-जाति के नाम पर लड़ाना और वोट लेना राष्ट्रवाद नहीं है। देश के लिए मर मिटना ही असली राष्ट्रवाद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें