फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक प्रक्रिया को बेहतर गति देने में सहयोग करें पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायिक प्रक्रिया को बेहतर गति देने में सहयोग करें पदाधिकारी
विज्ञापन

: सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश प्रमोद कुमार शर्मा ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। वक्ताओं ने बार एवं बेंच के मध्य समन्वय से न्यायिक प्रक्रिया को बेहतर गति देने की बात कही।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में 50 वर्ष से अधिक समय तक वकालत कर चुके अधिवक्ता प्रताप नारायन सिह, अब्दुल सत्तार खां, हृदयनाथ उपाध्याय, ब्रम्हचारी प्रसाद, सतीश चंद श्रीवास्तव, नूरूल हुदा खां, जगदीश प्रसाद द्विवेदी को सम्मानित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंजनी कुमार दुबे ने बार लाइब्रेरी को बेहतर सुविधा प्रदान करने के संबंध में जानकी शरण पांडेय को ज्ञापन दिया। शपथ ग्रहण समारोह में राकेश शरण मिश्र प्रदेश अध्यक्ष संयुक्त अधिवक्ता महासंघ, जिलाधिकारी दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, संजय कुमार पाठक, दिव्य प्रकाश शुक्ल, हरिशंकर शुक्ल, विनोद कुमार त्रिपाठी, राधेश्याम मिश्रा, वीरेंद्र श्रीवास्तव, हरिकांत पांडेय, विकास पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, संजीव श्रीवास्तव, सलिल मिश्रा, सोनी चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें