फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लान थ्री से पुलिस लगाएगी अपराध पर अंकुश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लान थ्री से पुलिस लगाएगी अपराध पर अंकुश
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले की पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए प्लान थ्री के तहत काम करेगी। अपराधियों पर कार्रवाई हो और अपराध में कमी आए, उसके लिए एसपी ने कार्य करने के लिए यह प्लान तैयार किया है। शुक्रवार से इस पर काम शुरू हो जाएगा।
कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और अपराधियों पर कार्रवाई करने के लिए एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने प्लान थ्री लागू किया है। पुलिस की यह व्यवस्था शुक्रवार से प्रभावी हो जाएगी। पहले दिन पुलिस अपराध और बदमाशों पर नियंत्रण के लिए जनपद सीमा पर चेकिंग के लिए कुल 21 स्थानों को चिह्नित कर दो शिफ्ट में पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों का दायित्व होगा कि उन स्थानों से आवागमन करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी करते हुए मोबाइल एप के माध्यम से वाहनों का सत्यापन करेंगे। दूसरा प्लान इसमें वित्तीय लेनदेन वालों स्थानों के आसपास घटित होने वाले अपराधों को रोकने के लिए पुलिस कार्रवाई करेगी। इसमें चेकिंग के लिए प्रत्येक थानों पर चेकिंग स्क्वाड बनाया गया है।
समय व स्थान बदल-बदल कर कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक थाना क्षेत्र में जगह चिह्नित कर प्रभावी चेकिंग की जाएगी। वहीं तीसरे प्लान में जनपद में स्थापित बैंक, पेट्रोलपंप, ज्वैलर्स की दुकान, गैस एजेंसी एवं वित्त संस्थानों पर होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत थाना क्षेत्र में बैंकों में लगे कैमरे का बैकअप, बिजली आपूर्ति, स्टोरेज की क्षमता बैंक के अंदर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर सुरक्षित रखने का स्थान।
विज्ञापन

इमरजेंसी अलार्म, एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की क्रियाशीलता की जांच और सही कराना तथा बैंक मैनेजर से वार्ता कर सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति कराने की पहल की जाएगी। एसपी डॉॅ. यशवीर सिंह ने कहा कि तीन प्लान लागू किया गया है। अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस कार्य करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें