फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर में व्यक्ति की मौत, दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की टक्कर में व्यक्ति की मौत, दो जख्मी
विज्ञापन

बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर मेंखड़ा नाला पुल के पास शनिवार देर रात दो बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो अन्य जख्मी हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
क्षेत्र के नवड़ीहवा निवासी अश्वनी कुमार (30) वर्ष और सदर थाना क्षेत्र के बढ़या निवासी रामदेव (40) बाइक से निकले थे। क्षेत्र के बर्डपुर मेखड़ा नाला पुल के पास आमने-सामने बाइक की टक्कर हो गई। इसमें साइकिल से आ रहे क्षेत्र के सोनबरसा निवासी संतराम यादव (52) टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मोहाना थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालात को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही संतराम की मौत हो गई।
इस संबंध में मोहाना थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने बताया कि दोनों बाइक को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भेज दिया गया था। एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें