फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शिक्षकों की जांच में बीएसए कार्यालय पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी शिक्षकों की जांच में बीएसए कार्यालय पहुंची पुलिस
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में शिक्षक भर्ती में हुए फर्जीवाड़ा के बाद विभिन्न थानों में दर्ज केस की जांच प्रक्रिया में तेजी आ गई है। मंगलवार को शोहरतगढ़ थाने में दो फर्जी शिक्षकों पर दर्ज हुए केस की जांच करने पुलिस बीएसए कार्यालय में पत्रावलियों की छानबीन में जुटी रही।
शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में जिले में सौ से अधिक शिक्षकों ने फर्जी अभिलेखों के आधार पर सहायक अध्यापक की नौकरी हथिया ली थी। जांच एवं सत्यापन में अभिलेख फर्जी पाए जाने पर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। इनमें 91 फर्जी शिक्षकों के तैनाती स्थल से संबंधित थानों में धोखाधड़ी एवं जालसाजी का केस दर्ज कराया गया जिनमें 65 से अधिक शिक्षकों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। साथ ही अब तक जिसकी विवेचना संबंधित थाने की पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्खास्त हो चुके कुछ फर्जी शिक्षकों पर केस दर्ज न कराने से शिक्षा विभाग पर सवाल खड़ा हो रहा है। उधर, शोहरतगढ़ थाने में दो फर्जी शिक्षकों पर दर्ज हुए केस की पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। बीएसए कार्यालय पहुंची पुलिस टीम ने फर्जी शिक्षकों से संबंधित दस्तावेज खंगाले। एसओ शोहरतगढ़ आरबी सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें