फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस व एसएसबी के जवानों ने किया मार्च

विज्ञापन
इटवा कस्बे में मार्च करते एसएसबी और पुलिस के जवान। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
पुलिस व एसएसबी के जवानों ने किया मार्च
विज्ञापन

इटवा/डुमरियागंज। इटवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को इटवा कस्बा व आसपास के गांवों में मार्च किया। पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
सीओ इटवा रमेश चंद्र पांडेय की मौजूदगी में इटवा कस्बा, पहाड़पुर, संग्रामपुर, गनवरिया, कमदालालपुर आदि गांवों में मार्च किया और लोगों से विधान सभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की। इस मौके पर लोगों को कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। एसओ पंकज कुमार पांडेय व एसएसबी उप सेनानायक संदीप कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन

दूसरी ओर डुमरियागंज क्षेत्र में भी शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने व लोगों में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के उद्देश्य से मंगलवार को सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव व इंस्पेक्टर वकील पांडेय के नेतृत्व में एसएसबी एवं पुलिस के जवानों ने मार्च किया। टीम ने डुमरियागंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों मोहल्लों व कस्बे में मार्च किया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने और असामाजिक तत्वों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई। सीओ अजय श्रीवास्तव ने भ्रमण के दौरान हिस्ट्रीशीटर मकसूद अहमद निवासी मिश्रौलिया को थाने में आने की हिदायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें