डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम कूड़ी में 11 केवी लाइन का दो पोल नदी में गिरा
एक्सईएन ने आपूर्ति बहाल करने के वैकल्पिक व्यवस्था का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। क्षेत्र के ग्राम कूड़ी में 11 केवी लाइन के दो पोल रविवार की सुबह राप्ती नदी की कटान के कारण पानी में गिर गए। इससे करीब 36 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि नौ घंटे बाद वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज विद्युत उपकेंद्र के कूड़ी गांव के पास 11 केवी लाइन का पोल रविवार को नदी की कटान की जद में आने से टूटकर गिर गया। जिससे कंडक्टर पानी के संपर्क में आ गया और आपूर्ति बाधित भंग हो गई। जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचकर अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार त्रिपाठी और एसडीओ विद्युत बब्लू चौधरी ने निरीक्षण कर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आपूर्ति बहाल करने का कर्मचारियों को निर्देश दिया। शाम 4:30 बजे कूड़ी फीडर को रीवा से जोड़कर सप्लाई चालू करवा दी गई। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता संतोष त्रिपाठी ने बताया कि टूटी लाइन को भारतभारी से और 22 अदद गांव उपकेंद्र रीवा के 11 केवी गंगवारे से जोड़ कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
गिंदो देवी महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर लगी अभ्यर्थियों की लाइन। संवाद
गिंदो देवी महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर लगी अभ्यर्थियों की लाइन। संवाद