संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र इटवा में रविवार को हुई। इसमें धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने कहा कि आगामी 5 सितंबर को लखनऊ ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ल के नेतृत्व में होने जा रहा है।
संगठन की ओर से स्थायीकरण होने तक शिक्षामित्रों को समान कार्य, समान वेतन लागू किए जाने, क्योंकि इस महंगाई के दौर में 10 हजार मानदेय पर कार्य कर रहे शिक्षामित्रों के समक्ष तमाम कठिनाइयां उत्पन्न हो रहीं हैं, आदि प्रमुख मांगे हैं। बताया कि विद्यालय में शिक्षकों की भांति कार्य करने के बाद भी अल्प मानदेय दिया जा रहा है। हम लोगों को ईएल, चिकित्सा अवकाश, प्रसूता अवकाश भी नहीं दिया जा रहा है। इसलिए लंबे समय पर अवकाश लेने पर मानदेय में कटौती की जा रही है।
जिला उपाध्यक्ष अब्दुर्रहमान ने कहा कि हम सब एकजुट होकर लखनऊ के धरने के लिए जिले से भारी संख्या में प्रतिभाग करें। सरकार को समय रहते हमारी जायज मांगों को शीघ्र पूरा करना चाहिए, तभी सबका साथ सबका विकास का नारा सफल होगा। जिला कोषाध्यक्ष अशोक मिश्रा कहा कि इस महंगाई के दौर में शिक्षा मित्र को मात्र 10 हजार रुपये में जीविकोपार्जन नहीं हो पा रहा है। इस अवसर पर हेमंत गुप्ता, सच्चिदानंद सिंह, बागेश्वरी मिश्रा, श्याम बिहारी यादव, राम केशरी यादव , शीला पाठक, पूनम मिश्रा, तोफिक अहमद, शिव मंगल चौधरी मिथलेश मिश्रा, उपेंद्र नाथ, राज किशोर, राम गणेश आदि मौजूद रहे।