फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी के किनारे खाली भूमि पर लगेंगे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी के किनारे खाली भूमि पर लगेंगे पौधे
विज्ञापन

- वन विभाग प्राथमिकता के आधार पर करेगा पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अब नदी के किनारे खाली पड़ी भूमि पर हरियाली दिखेगी। नदी के किनारे पर पौधरोपण किया जाएगा। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। खाली पड़े भूमि को चिह्नित करने की कवायद शुरू हो गई है।
केंद्र और प्रदेश की सरकार वनों के संरक्षण के साथ ही पौधरोपण पर जोर देर रही है। हर साल वन विभाग सहित अन्य विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य दिया जाता है कि वे खाली पड़ी भूमि पर पौधरोपण करें। इस वर्ष भी पौधरोपण की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार नदी के किनारे और बांध के पास खाली पड़ी भूमि पर पौधरोपण को प्राथमिकता देने का निर्देश हुआ है। पौधरोपण के लिए वन विभाग तैयारी में जुट गया है। संबंधित विभाग खाली भूमि को चिह्नित करके रिपोर्ट मांगा है। इसके बाद तय समय पर पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

---
अर्जुन, भिलोर, जामुन के पौधे लगाए जाएंगे
नदी के किनारे वाले इलाकों में बाढ़ आने के बाद लंबे समय तक पानी भरा रहता है। ऐसे में फसल के साथ ही पेड़ पौधे भी डूबा होने की वजह से खराब हो जाते हैं। पानी होने के बाद भी पौधे खराब न होने पाएं। इसके मद्देनजर नदी के बांध के किनारे अर्जुन, भिलोर, जामुन और पानी में डूबने के बाद खराब नहीं होने वाले अन्य प्रजाति के पौधे लगाएं जाएंगे।
विज्ञापन

---
नदी के बांध के किनारे पौधरोपण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना है। इसके लिए भूमि को चिह्नित किया जा रहा है। संबंधित विभाग से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
- चंदेश्वर सिंह, डीएफओ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें