फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आंधी से पीपल का पेड़ कार पर गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। आंधी और बारिश में शुक्रवार को उसका बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सोहांस सुमाली के प्राथमिक विद्यालय में स्थित लगभग सौ वर्ष पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। इससे जगदीश भारती के घर की बाउंड्रीवाल के भीतर खड़ी कार चपेट में आ गई। जगदीश भारती ने बताया कि आंधी के कारण पूरा परिवार घर के अंदर था, तभी तेज आवाज हुई। बाहर निकलकर देखा तो घर पर पीपल का पेड़ गिरा था और उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। इससे विद्यालय की बॉउंड्रीवाल भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस विशालकाय पेड़ गिरने से सोहांस मोहाना मार्ग पर आवागमन भी बंद हो गया है। इससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था भी बाधित हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पीपल का पेड़ काटने में समय लग सकता है। संवाद
विज्ञापन

-
लोगों को गर्मी से मिली राहत
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को बादल छाने के बाद आई आंधी से लोगों को भीषण गर्मी और गर्म हवा के झोंकों से राहत मिली। साथ ही गर्मी का पारा चार डिग्री नीचे आ गया। आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर एक बजे तक तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान थे, लेकिन दो बजे से पहले हल्की बदली छाने लगी। उसके बाद आई आंधी से मौसम में परिवर्तन हो गया। लोग आंधी के बाद बारिश की उम्मीद लगाते हुए आसमान की तरफ देर तक टकटकी लगाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। जबकि गर्मी के पारे में थोड़ी कमी हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें