फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चावल चोरी के विवाद में हमला पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
घायल पत्नी राजमती से जानकारी लेती इटवा पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा। स्थानीय थाना क्षेत्र के पकड़ी शुक्ल गांव में शुक्रवार को गाली देने पर दो पट्टीदारों के बीच विवाद हो गया। इसमें दंपती की दूसरे पक्ष ने पिटाई कर दी। इस वारदात में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटावा में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई में शुरू कर दी है।
पुलिस को अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि नवंबर में चावल चोरी का आरोप लगा था और चोरी का आरोप लगाकर गाली देने के मामले में यह विवाद हुआ है।
विज्ञापन

पकड़ी शुक्ल गांव निवासी पंचराम गिरि पुत्र नर्वदेश्वर गिरि के घर से नवंबर में चावल चोरी हो गया था। इसको लेकर आए दिन राजमती चोरों को बुरा भलाने की बात कहती थीं। घटना वाले दिन भी यही हुआ। वहीं, इटवा पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन शुक्रवार को मिट्टी लेने जाते समय पंचराम गिरि ने कहा कि दरवाजा बंद करके ताला लगा दो, नहीं चावल की तरह गेहूं भी चोट्टे उठा ले जाएंगे। इस पर दूसरे पक्ष ने पति-पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से पति पंचराम व पत्नी राजमती घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी इटवा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने पंचराम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, पत्नी राजमती का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही अस्पताल में इटवा पुलिस व चेयरमैन विकास जायसवाल ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसओ श्याम सुंदर तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें