फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों पर वायरल फीवर का प्रकोप, पीआईसीयू में बेड फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों पर वायरल फीवर का प्रकोप, पीआईसीयू में बेड फुल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बारिश उसे होने वाली संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। इसकी गिरफ्तर अधिकतर बच्चे आ रहे हैं। हालात यह है कि जिला अस्पताल का पीआईसीयू वार्ड के सभी बेड बुखार, निमोनिया से पीड़ितों की वजह से फुल हो गए हैं। किसी-किसी दिन बेड से अधिक मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। इन मरीजों में अधिकांश बुखार से पीड़ित हैं। झटके के साथ बुखार वाले मरीज भी पहुंच रहे हैं।
बरसात के मौसम में हर वर्ष संक्रामक बीमारियां पांव पसारती हैं। इन बीमारियों की गिरफ्त में सबसे अधिक बच्चे आ रहे हैं। इस वर्ष बीमारी संक्रामक बीमारियों का प्रकोप अधिक दिख रहा है। इसके पीछे लगातार बारिश, जलभराव कारण माना जा रहा है। जिला अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड की पड़ताल में पाया गया कि बच्चों में संक्रामक बीमारी का हमला तेज है। वार्ड में हर बेड पर बुखार, निमोनिया से ग्रसित हैं। लगातार चिकित्सक उनकी देखरेख और इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि यह मौसम का असर है। इसमें जरा सी लापरवाही बच्चों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है, क्योंकि इस बार का बुखार झटके के साथ आ रहा है, जो गंभीर मामला है। इससे नजरअंदाज करना बच्चे के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। इसे अनदेखा न किया जाए। इस संबंध में सीएमएस नीना वर्मा ने बताया कि अस्पताल में आने वाले हर मरीजों का बेहतर इलाज किया जा रहा है। जो संसाधन हैं, उसके मुताबिक अच्छा इलाज हो रहा है।
15 बेड पर भर्ती हैं 16 मरीज
जिला अस्पताल का पीआईसीयू 15 बेड का है। यह हाईटेक है और ऑक्सीजन युक्त है। अस्पताल से मिले आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 26 अगस्त तक 81 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। मौजूदा समय में 15 बेड पर 16 मरीज भर्ती थी। बताया जा रहा है कि किसी-किसी दिन तो यह संख्या 20 से अधिक पहुंच जाती है। पर वार्ड में आने वाले हर बच्चे का चिकित्सक अच्छी तरह से इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन बीमारियों से ग्रसित हैं बच्चे
चिकित्सक के अनुसार, पीआईसीयू वार्ड में भर्ती होने वाले अधिकांश बच्चे गंभीर हाल में पहुंच रहे हैं। इस बार तो बुखार के साथ झटका आने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। इसके साथ तेज बुखार, निमोनिया, सर्दी, जुकाम और सांस लेने में तकलीफ के मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें