फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा से सटे कई मोहल्लों में फैला डायरिया का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा से सटे कई मोहल्लों में फैला डायरिया का प्रकोप
विज्ञापन

बढ़नी। सीमा से सटे नेपाल के जिला कपिलवस्तु में कई गांवों में डायरिया का प्रकोप फैल गया है। इससे कई लोग बीमारी की गिरफ्त में हैं। बहादुरगंज अस्पताल में संख्या अधिक होने की वजह से नेपाल के मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी में भर्ती किए जा रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बन गया है।
सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में कई गांव डायरिया की चपेट में आ गए हैं। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. धीरेंद्र चौधरी ने बताया मंगलवार की सुबह से लेकर के शाम तक नेपाल के 10 मरीज भर्ती हुए थे, जो ठीक हो करके शाम तक अपने घर लौट गए, लेकिन यह बीमारी छुआछूत की है, इस लिए सावधानी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी में भर्ती होने वाले मरीज सुभावती (12) पुत्री विनय यादव निवासी डबरा, रीना पुत्री शीशराम, नीलम श्रीराम किशोर निवासी डबरा, रामकली पत्नी अवधेश बहादुरगंज, राजकुमार यादव, गंगोत्री, दीपक कुमार, नंदलाल बहादुरगंज नेपाल, मीना, शांति, किशोरीलाल भर्ती हुए थे, जो कि ठीक हो करके लौट गए। नेपाल के चिकित्सक मुकेश चौधरी ने बताया लगभग दो दिनों में 400 लोग डायरिया से पीड़ित हुए।
विज्ञापन

मरीजों की तादाद बढ़ते देखकर अगल-बगल प्राइमरी स्कूल को तथा अन्य जगहों पर इसकी व्यवस्था की गई है तथा कपिलवस्तु जिले के नगर पालिका कृष्णानगर वार्ड नंबर नौ विजयनगर, सुखरामपुर, जमुनी, डबरा, डगर, मरवा, दयानगर, महादेव, पलटा, गणेशपुर गांव डायरिया से प्रभावित हैं। इसमें टीम भेजकर क्लोरीन की गोली और अन्य व्यवस्था की जा रही है। नेपाल के चिकित्सक मुकेश चौधरी ने बताया इस बीमारी में बहादुरगंज वार्ड नंबर आठ के दो लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें