फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिना स्पष्ट शासनादेश के स्थानांतरण पर जताया विरोध

Thu, 16 Jul 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बिना स्पष्ट शासनादेश के स्थानांतरण करने का विरोध करते हुए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शिक्षक और कर्मियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। उनका आरोप था कि बिना किसी स्पष्ट शासनादेश व नीतिगत आधार पर शैक्षिक सत्र के बीच में ही बिना विकल्प दिए उनका स्थानांतरण कर दिया गया। जो कि नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने 14 जुलाई 2026 को बीएसए की ओर से जारी किए स्थानांतरण आदेश को निरस्त करने की मांग की।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संघ के बैनर तले शिक्षकों और कर्मियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ममता सिंह ने कहा कि उनका स्थानांतरण मूल विद्यालय से अन्य विद्यालय पर बिना किसी स्पष्ट शासनादेश के ही बीएसए की ओर से किया गया है। शैक्षिक सत्र के बीच में स्थानांतरण से पाल्यों के शिक्षा में परेशानी होगी, वह अल्प मानदेय भोगी हैं, अन्य जगह प्रवेश करा पाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन

स्थानांतरण पत्र उन्हें व्हाट्सअप के माध्यम से 15 जुलाई 2026 को प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें